Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सामान्य प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम व मतदान बूथ का किया निरीक्षण

सामान्य प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम व मतदान बूथ का किया निरीक्षण

रायबरेलीः संवाददाता। सामान्य प्रेक्षक प्रियातु मंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सी विजिल, एसएसटी, एफएसटी और मीडिया सेल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए। जिससे कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर समय रहते उसका निस्तारण कराया जा सके। इसके साथ ही सामान्य प्रेक्षक प्रियातु मंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर के साथ गोरा बाजार स्थित केंद्रीय विद्यालय में बने मतदान बूथ का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने साफ सफाई, पेयजल, विद्युत ,शौचालय, रैम्प, सेड,फर्नीचर आदि का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाए। जिससे कि मतदान के दिन किसी प्रकार की दिक्कत ना आने पाए।