Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्रज में वृक्ष लगाने की कार्य योजना होगी तैयार

ब्रज में वृक्ष लगाने की कार्य योजना होगी तैयार

मथुराः संवाददाता। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा, पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देश दिए कि जनपद में मथुरा में ब्रज के विरासत वृक्ष लगाने की कार्य योजना तैयार की जाए और उक्त योजना पर कार्य करना सुनिश्चित करें। मथुरा के विरासत वृक्षों की टेस्टिंग की जाए और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण किया जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस, डीपीआरओ, डीपीओ को निर्देश दिए कि स्कूल, डिग्री कॉलेज, गंगा गांव तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए। अपनी अपनी कार्य योजना तैयार करें, साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, स्ट्रीट लाइट प्रोपर कार्य करे, प्रकाश लाइट की व्यवस्था की जाए, अपने अपने नगर क्षेत्रों को सुंदर बनाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू राही, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, डीएफओ रजनी कांत मित्तल, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा विजय कुमार पांडेय, डीपीआरओ किरन चौधरी, बीएसए सुनील दत्त, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूदेव सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।