Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आईएमए ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों को बांटे फल

आईएमए ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों को बांटे फल

फिरोजाबाद। रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा मेडिकल कॉलेज में मदर्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों को फल वितरित किए गए। साथ ही मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं भी दी गई। सीएमएस डॉक्टर नवीन जैन ने आईएमए द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को आज डॉक्टर्स ने उनके मां होने पर गर्व का एहसास कराया। उन्हें बताया कि वह जगत जननी हैं जगत माता हैं। उन जैसी माता के दम पर ही आज सृष्टि का संचालन हो रहा है। आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर पूनम अग्रवाल ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों को फल वितरित किये। साथ ही साबुन, तेल व पाउडर की किट प्रदान की। इस दौरान माता का फूल माला पहनकर स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर गौरव अग्रवाल, डॉक्टर एलके गुप्ता समेत अन्य अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी उपस्थित रहे।