Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नारायण दिव्यंग सेवा समिति ने माताओं को सम्मानित कर लिया आर्शीवाद

नारायण दिव्यंग सेवा समिति ने माताओं को सम्मानित कर लिया आर्शीवाद

फिरोजाबाद। नारायण दिव्यांग सेवा समिति द्वारा शिव पैलेस चंदवार गेट पर अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा 15 माताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही आरती उतारकर माताओं से आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि मॉ से बड़ा कोई इस पृथ्वी लोक पर नहीं है, मॉ है तो सब कुछ है। वही प्रमोद बघेल मॉ के बारे में कविता सुनाई। अनुपम शर्मा ने कहा समिति समय-समय पर अच्छा कार्य करती रहती है, मैं समिति का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूॅ। समिति द्वारा 15 माताओं को प्रतीक चिंह देकर, शॉल उड़ाकर एवं आरती उताकर सम्मान किया गया। इस दौरान समाजसवेवी भगवान दास शंखवार, रेनू यादव, दिनेश चंद्र राठौर, रविकांत, नीतू राठौर, प्रियंका चक, मीना, कमलेश, बृजेश, राहुल, मीरा जोशी, अजय पाल, मनोज नगर, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।