Saturday, June 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छज्जे से गिरकर एक दुकानदार की व एक मजदूर की मौत

छज्जे से गिरकर एक दुकानदार की व एक मजदूर की मौत

अनूप पाण्डेयः कानपुर। हरवंश मोहाल थाना क्षेत्र में देर रात एक दुकानदार और गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में एक मजदूर के छज्जे से गिरने पर मौत हो गई। जहां सूचना होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दोनों घरों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
हरबंसमोहाल दानाखोरी निवासी 46 वर्षीय राजा गुप्ता देर रात खाना खाकर छत पर टहल रहे थे। इसी बीच पैर फिसलने से वह तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरे। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राजा गुप्ता जनरलगंज में कपड़े का काम करते थे। परिवार में पत्नी और एक बेटी एक बेटा हैं। पुलिस ने फॉरेसिक टीम संग पहुंचकर पड़ताल कर विधिक करवाई कि जा रही है।
वहीं गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी आई ब्लॉक में दूसरी मंजिल पर काम कर रहा मजदूर छज्जा तोड़ते वक्त छज्जा भरभरा गया और मजदूर नीचे जा गिरा। स्थानीय निवासी और मकान मालिक अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुधांशु गुप्ता के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार सूरज मजदूर लेकर मंडी से आया था। दुसरे माले में छज्जा तोड़ते वक्त वह नीचे गिर गया। जिसका नाम विनोद कुमार है।
शहर में हैं जर्जर मकान
शहर के कई क्षेत्रों में जर्जर मकान है। जहां विवादों के बीच कई परिवार रह रहे है। वहीं कम दामों पर किराए पर रहने को मजबूर हैं। तो वहीं कई लोग इन जैसे जर्जर मकानों के गिरने से अपनी जान गंवा चुके है। वहीं प्रशासन भी इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करता है। बीच शहर विवादों में कई बिल्डिंग पुरानी बनी हुई। जिसकी दीवाले गिरने को है। तो वहीं ऐसी बिल्डिंगों पर विज्ञापन की होर्डिंग लगी हुई है।