Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटियों को बताएं उनके अधिकार

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटियों को बताएं उनके अधिकार

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स इकाईयों द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं उनके अधिकारों के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शारदा सिंह एवं डॉ पूजा सिंह द्वारा किया गया।