Thursday, April 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध अवस्था में लापता हुआ दस वर्षीय बालक

संदिग्ध अवस्था में लापता हुआ दस वर्षीय बालक

ऊंचाहार, रायबरेलीः संवाददाता। मंगलवार की सुबह घर से बस स्टेशन के पास दूध लाने गया एक दस साल का बालक संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका है । नगर क्षेत्र के सरस्वती नगर बस स्टेशन की रहने वाली शांति देवी का कहना है कि मंगलवार की सुबह उनका दस साल का बेटा कृष्णा अकोढिया रोड पर दूध लाने गया था लेकिन वह वापस नहीं लौटा । काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, किंतु उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है । तहरीर में अपने गांव के एक व्यक्ति को नामजद करते हुए आरोप लगाया कि उससे कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था । जिसमें उस व्यक्ति ने घर बर्बाद करने की धमकी दी थी। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। बालक की तलाश की जा रही है।