Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्लॉक कार्यालय परिसर में नि:शुल्क प्याऊ की शुरुआत

ब्लॉक कार्यालय परिसर में नि:शुल्क प्याऊ की शुरुआत

ऊंचाहार, रायबरेली। आज ब्लॉक कार्यालय परिसर ऊंचाहार में निरूशुल्क प्याऊ की शुरुआत की गई। नगर पंचायत प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल उर्फ टिल्लू भैया ने बताया कि नगर की चेयरपर्सन ममता जायसवाल की प्रेरणा एवं मदन मोहन मालवीय मिशन संस्था के प्रयास से नगर के ब्लॉक कार्यालय परिसर में प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। अब ब्लॉक परिसर में आने वाले तमाम लोगों को पीने हेतु शीतल जल मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जल पिलाना एक पुनीत कार्य है और ऐसे सामाजिक हित के कार्यों से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस मौके पर ब्लॉक परिसर के कर्मचारी, मदन मोहन मालवीय मिशन के पदाधिकारी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।