Tuesday, June 18, 2024
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने निकाली धन्यवाद यात्रा

कांग्रेसियों ने निकाली धन्यवाद यात्रा

लोकसभा चुनाव में मिली सफलता पर जताया लोगों का आभार
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली अभूतपूर्व सफलता को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने धन्यवाद यात्रा निकालकर लोगों का आभार व्यक्त किया। कांग्रेसियों ने इसे जनता का प्यार बताते हुए उन्हें चरण वंदन किया और भविष्य में और अधिक सहयोग करने की अपील की। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में विधानसभा फिरोजाबाद में धन्यवाद यात्रा निकाली गई। जो जिला कांग्रेस कमेटी घर संसार बाईपास रोड स्थित कार्यालय से प्रारंभ होकर जलेसर रोड चौराहा, गोपाल आश्रम, कोटला चुंगी चौराहा, नगला बरी चौराहा, जाटवपुरी चौराहा से होते हुए रसूलपुर पर जाकर इसका समापन हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली अभूतपूर्व सफलता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी का एवं इंडिया गठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता जनता का आभार प्रकट कर रहा है, उन्हें धन्यवाद दे रहा है। जनता की समस्याओं के निवारण के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरे तन, मन, धन के साथ कार्य करेगा और इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगा। यात्रा के दौरान महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, पीसीसी सदस्य मनोज भटेले, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संत कुमार, वकार खालिक, सेवा दल के नगर अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राइन, सेवा दल के जिलाध्यक्ष नौशाद कुरेशी, जिला सचिव खजांची दिवाकर, जिला सचिव अनिल जाटव, मयंक गोस्वामी आदि लोग मौजूद रहे।