Tuesday, June 18, 2024
Home » मुख्य समाचार » महिला शक्ति ने वाटर कूलर लगाकर, प्याऊ का किया शुभारंभ

महिला शक्ति ने वाटर कूलर लगाकर, प्याऊ का किया शुभारंभ

फिरोजाबाद। चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी के दौरान प्यासे लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति ने बुधवार को गांधी पार्क पर प्याऊ लगाई। जिसका शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट ने किया। महिला शक्ति द्वारा चौराहे पर बड़ी क्षमता वाली टंकी के साथ वाटर कूलर की व्यवस्था की गई।
नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार ने प्याऊ लगाने के लिए महिला शक्ति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति ने मुख्य चौराहे पर प्यासे लोगों को प्याऊ के माध्यम से जो प्यास बुझाने का कार्य किया है, वह सराहनीय है। इससे अन्य लोगों को भी सबक को लेना चाहिए। पार्षद विजय शर्मा ने इस कार्य के लिए नारी शक्ति के प्रति आभार जताया। प्याऊ के शुभारंभ के दौरान जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति की अध्यक्ष मधु गर्ग, प्रशासनिक निर्देशिका मोनिका रानी वाला, वित्त निर्देशिका रीना गर्ग, कल्पना राजौरिया, सौम्या चौहान, वीना चौहान, टीनू, रिचा, मोनिका, तनु, कमलेश, गौरी, साधना, प्रीती, सीमा, रेखा, राखी, प्राची एवं मंजू मौजूद रही।