Tuesday, October 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार

रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार

मथुरा। मई माह के लिए महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, रविन्द्र गोयल द्वारा प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी जे.सी.एस. बोरा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झाँसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 7 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कृत कर्मचारियों में सुमित कुमार शर्मा, प्वाइण्टसमैन, अगोरीखास/प्रयागराज मण्डल, रामबरन बिन्द, प्वाइण्टसमैन, विन्ध्याचल/प्रयागराज मण्डल, सतविंदर सिंह, लोको पायलट-मेल, झाँसी/झाँसी मण्डल, दीपक कुमार साहू, सहायक लोको पायलट, झाँसी/झाँसी मण्डल, सोनू कुमार, ट्रैक मेन्टेनर, शिकोहाबाद, प्रयागराज मण्डल, जगदीश, ट्रैक मेन्टेनर, जाजऊ/आगरा मण्डल, अशोक कुमार, ट्रैक मेन्टेनर, जाजऊ/आगरा मण्डल शामिल हैं।