Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में शिक्षिकाओं ने किया वृक्षारोपण

दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में शिक्षिकाओं ने किया वृक्षारोपण

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में युवा, पर्यावरण एवं आईक्यूएसी समिति के सह-संयोजन में पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ रेनू वर्मा, युवा, पर्यावरण एवं आइक्यूएसी समिति की कोऑर्डिनेटर डॉ प्रेमलता ने एक पौधा रोपण कर किया। वहीं समिति के सभी सदस्यों ने पौधे लगाए। इस अवसर पर सभी लोगों ने शपथ ली कि प्रतिदिन पौधों को पानी से सिंचित करना है एवं पौधों के जीवन को संरक्षित करना है। वृक्षारोपण के दौरान डॉ विजय कुमार शर्मा, डॉ माधवी सिंह, डॉ ज्योति अग्रवाल, डॉ शालिनी सिंह, अंजलि यादव एवं शब्बीर उमर आदि मौजूद रहे।