Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर में पत्रकार को जेल भेजने पर पत्रकारों ने किया रोष प्रकट

कानपुर में पत्रकार को जेल भेजने पर पत्रकारों ने किया रोष प्रकट

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद प्रेस क्लब द्वारा राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिसमें कानुपर में एक न्यूज चैनल के पत्रकार अवनीश दीक्षित को पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमें में जेल भेजने पर रोष प्रकट कर न्याय दिलाने की मांग की है।
मंगलवार को देर शाम फिरोजाबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ो मीडिया कर्मी गांधी पार्क पर एकत्रित हुए। जिसमें कानपुर में न्यूज चैनल के पत्रकार के खिलाफ पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमें में जेल भेजने पर रोष प्रकट कर, राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिसमें पत्रकार अवनीश दीक्षित फर्जी मुकदमें में जेल भेजने की निंदा कर, न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही सरकारी अधिकारियों द्वारा पत्रकारों का उत्पीड़न किये जाने का विरोध किया गया। ऐसे अधिकारीयों के खिलाफ कार्यवाही करने की माँग की है।