Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लेखा विभाग द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई

लेखा विभाग द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आगरा के ‘गोवर्धन’ सभा कक्ष में लेखा विभाग द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा प्रनव कुमार व वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सुश्री तनुजा प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रदर्शनी में वित्त विभाग द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया गया।
लेखा विभाग में अधिकांश कार्य हिंदी में किए जाते हैं तथा निरीक्षण रिपोर्टें भी हिंदी में जारी की जाती हैं। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में लेखा विभाग का योगदान उत्कृष्ट रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सुश्री तनुजा प्रसाद और सहायक वित्त प्रबंधक भगवान सिंह, वरि. अनुभाग अधिकारी वी बी एल श्रीवास्तव, राजेश गौतम, परसराम मीना, जगदीश, वीरेंद्र एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।