Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रांतीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 31 प्रशिक्षु अधिकारियों से मिले मुख्य सचिव

प्रांतीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 31 प्रशिक्षु अधिकारियों से मिले मुख्य सचिव

लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से प्रांतीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 31 प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों का उत्तर प्रदेश शासन परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि यूपी कैडर देश के सर्वश्रेष्ठ कैडर में से एक है। आप सभी भाग्यशाली है कि आप लोगों को उत्तर प्रदेश में काम करने का मौका मिला। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सभी सेक्टरों में तेजी से विकास हो रहा है। यह सेवा दूसरों की जिंदगी को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करती है। नए जोश एवं उत्साह के साथ जनहित में कार्य करें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। राजस्व संबंधी मामलों को लम्बित न रखें। जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। विकास कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण कर उसे समयावधि में पूरा करायें।
बैठक में अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव परिवहन एल0 वेंकटेश्वर लू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।