Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिटी प्लाजा में हिंदूवादी संगठनों ने दिया धरना

सिटी प्लाजा में हिंदूवादी संगठनों ने दिया धरना

फिरोजाबाद। बंगलादेश मे हिंदू समाज व मंदिर पर हुए हमले के विरोध मे सिटी प्लाजा पार्क मे हिंदू संगठनों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। पूर्व सभासद अजीत कुमार अग्रवाल ने कहा सम्पूर्ण विश्व मे हिंदू समाज व मन्दिर को निशाना बनाया जा रहा है, अब भारत मे 12 राज्यो मे हिन्दू अल्पसंख्यक हो गया है। आने वाले समय मे हिन्दू भारत मे भी रह पाएगा, यह विषय आम जनमानस मे है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, म्यांमार, कश्मीर के बाद बंगलादेश को हिंदू को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। केंद्र सरकार को इसके लिए उचित कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर पारस बंसल, राजीव अग्रवाल, राकेश गौतम पूर्व सभासद, जयप्रकाश गोस्वामी, अवधेश, संजय पाठक, भारतेन्दु अग्रवाल, मनोज गर्ग, शिलानत जैन, रविता गुप्ता, आकृति सहयोगी, संध्या अग्रवाल पूर्व सभासद, सारिका गुप्ता, सुधीर श्रोत्रिय, के अलावा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।