Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रास्ते में छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को पुलिस गिरफ्तार किया

रास्ते में छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को पुलिस गिरफ्तार किया

ऊंचाहार, रायबरेली। कालेज आते जाते एक किशोरी के साथ शोहदा रास्ते में छेड़छाड़ व अश्लीलता करता था। साथी छात्र ने उसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
एनटीपीसी गेट नंबर दो के पास रहने वाले इंटर के छात्र विकास के साथ अलीगंज मोड़ के पास शनिवार को एक युवक ने मारपीट की थी। मामला कोतवाली पहुंचा तो पता चला कि कस्बे से जुड़े हसनगंज गांव निवासी ऋषभ कालेज की एक छात्रा के साथ आते जाते रास्ते में अश्लीलता करता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इस मामले में छात्र ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक शोहदे को सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता करने, किशोरी के साथ छेड़छाड़ और छात्र से मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।