Tuesday, October 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

कानपुर देहात। कानपुर देहात के थाना अमराहट क्षेत्र के अन्तर्गत गांव मिलानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अमराहट क्षेत्र के अन्तर्गत गांव मिलानपुर निवासी प्रताप सिंह पुत्र नाथूराम शराब के नशे का आदी था जिसके चलते गृह कलेश होता था किसी बात को लेकर प्रताप सिंह ने सुबह खेतों पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर अमराहट थानाध्यक्ष भागमल फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल में जुटे।