Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » देश की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ना गर्व की बातः अजीत पाल

देश की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ना गर्व की बातः अजीत पाल

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे देशव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने मोबाइल फोन से नंबर डायल कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ना अपने आप में गर्व की बात है।
होटल शिवम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने मिस्ड कॉल कर इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक सीमित नहीं है। भाजपा एक व्यवस्था है। विचार है, संगठन और आंदोलन है। मंत्री ने कहा हमारा देश में 10 करोड़, प्रदेश में 3 करोड़ व जिले में 3 लाख सदस्य बनाने हैं। उन सदस्यों के संपर्क में पार्टी हमेशा रहेगी। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने नगर व क्षेत्र के आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता लेने की अपील की। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह धनगर, महापौर कामिनी राठौर, डॉ अमित गुप्ता जिला व मीडिया प्रभारी, विश्वदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, ओमप्रकाश वर्मा पूर्व विधायक, सदस्यता अभियान प्रभारी हनुमंत सिंह बघेल, अवधेश पाठक सीए, आनन्द अग्रवाल, रामनरेश कटारा, महेन्द्र द्विवेदी, विशाल मोहन यादव, आकाश शर्मा, सतीश चंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।