Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मंदिरों, घरों एवं पांडालों में विराजमान हुए विध्नहर्ता

मंदिरों, घरों एवं पांडालों में विराजमान हुए विध्नहर्ता

फिरोजाबाद। नगर में गणेश चर्तुर्थी पर मंदिरों एवं घरो में ढोल नंगाडो के साथ जूलूस निकालकर भगवान गणेश की मूर्ति का विधि विधान के साथ स्थापना की गई। जूलूस में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज हो रही थी। पंडालो घरो, मंदिरों में पुष्प वर्षा के साथ शाम को आरती की गई।
शनिवार को प्रातः काल से ही भक्तजन गणेश जी भगवान को पधारने की तैयारियों में लगे हुए थे। हर गली मौहल्ले बैंड बाजो और ढोल नंगाडो की धूम मची रही। जगह-जगह भक्तजन गणेश जी की प्रतिमा को रथ, चार पहिला ठेलों व अन्य संसाधनों जूलूस के रूप में फूल और गुलाल उडाते हुए चल रहे थे। पंडालो में विधि विधान के साथ गणेश जी की मूर्ति की स्थपना की गई। जूलूस में युवक, युवतिया नृत्य करते हुए जा रहे थे। विभव नगर कॉलोनी, गणेश नगर, सुहाग नगर, छोटी छपैटी, महावीर नगर, देवनगर, बस स्टैण्ड, हुण्डावाला बाग, बडी छपैटी, रामनगर, पेमेश्वर गेट, जलेसर रोड, गांधी नगर सहित आदि मौहल्लों में जूलूस निकाले गए। जूलूस में शामिल महिला पुरूष बच्चे जयकारे लगाते चल रहे थे। विभव नगर में महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर नृत्य करती चल रही थी। गणेश नगर में शिव मंदिर पर भगवान गणेश जी की मूर्ति जूलूस निकालकर विरामान की गई। जूलूस में डा. आरसी चौधरी, डा. प्रतीक चौधरी, संदीप तिवारी, राजकुमार अग्रवाल, विष्णुकांता, आदीप तिवारी, देवीचरण अग्रवाल, रविन्द्र शर्मा, धु्रव अग्रवाल, अशोल मित्तल, विनोद अग्रवाल, रितु, दिशा, धु्रवी, नव्या कल्पना, शालिनी, दीप्ती, मंजू गुप्ता, बीना चौहान आदि मौजूद रहे।