Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हमीरपुर के डीएम राहुल पांडेय होगे हाथरस के नए डीएम

हमीरपुर के डीएम राहुल पांडेय होगे हाथरस के नए डीएम

हाथरस। शासन ने जिलाधिकारी आशीष कुमार का तबादला कर दिया है। उन्हें विशेष सचिव स्टांप एव रजिस्ट्रेशन विभाग बनाया गया है। हमीरपुर के जिलाधिकारी राहुल पांडेय को हाथरस का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। दो महीने पहले जून के महीने में ही आशीष कुमार ने इस जिले मे चार्ज लिया था। उनके चार्ज लेने के बाद दो जुलाई को भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई थी। जिसमे कई लोगो की मौत हुई थी। जिसे लेकर जमकर सियासत हुई थी। इस प्रकरण में तत्कालीन छह अधिकारियों को निलंबित किया गया। वहीं जिले में बीते कुछ समय में हुई बड़ी घटनाओं के चलते जिलाधिकारी आशीष कुमार यहां टिक नहीं पाए। इन पूरे घटनाक्रम में प्रशासन की खामियां सामने आई थी। शासन ने उनका इस जिले से तबादला कर दिया। वहीं 2014 बैच के आईएएस राहुल कुमार पांडेय को जनपद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।