Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनपद में 34वें जिलाधिकारी के रूप में राहुल पाण्डेय ने किया कार्यभार ग्रहण

जनपद में 34वें जिलाधिकारी के रूप में राहुल पाण्डेय ने किया कार्यभार ग्रहण

हाथरस। जनपद के नवागत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय के आगमन पर पी0डब्लू0डी गेस्ट हाउस में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर पुलिस अधीक्षक तथा उप जिलाधिकारी सदर ने बुके भेंटकर स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के नवागत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर जनपद में 34वें जिलाधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिकता को पूर्ण करने के साथ ही दस्तावेजों का मिलान किया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी सदर/सादाबाद, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, प्रभारी वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, दिनेश शर्मा, प्रशान्त शर्मा, प्रेेम नारायण, अतुल जैन, रूस्तम सिंह यादव, अजय गुप्ता, पियूष, तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।