Thursday, October 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाईयों ने गांधी-शास्त्री जयंती मनाई, अर्पित की पुष्पांजलि

भाजपाईयों ने गांधी-शास्त्री जयंती मनाई, अर्पित की पुष्पांजलि

हाथरस। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर आज गांधी पार्क अलीगढ़ रोड पर महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री एवं जनपद प्रभारी डीपी भारती, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी भी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष मूलचन्द्र वार्ष्णेय ने की। कार्यक्रम के संयोजक मनोज शर्मा थे। कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि हम लोगों को सभी महापुरुषों के कार्यक्रम इसी तरीके से बढ़-चढ़कर पूरे उत्साह के साथ करने चाहिए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी, पूर्व जिला प्रचारक रामहरि चाहर, सदस्यता अभियान के सह संयोजक हरीश सेंगर, सभासद दिनेश सिंह नन्हे ठाकुर, मनीष अग्रवाल पीपा, श्रीमती अनुपमा शर्मा, रूहेरी मंडल अध्यक्ष शिवदेव दीक्षित, अफसर अली, अर्जुन कटारा, भवतेश प्रताप सिंह, अर्जुन, रोहित, इंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र, कुमरपाल आदि मौजूद थे।