Wednesday, October 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रामलीला महोत्सव में स्वरूपों की दी विदाई

रामलीला महोत्सव में स्वरूपों की दी विदाई

फिरोजाबाद। तदर्थ प्रशासनिक सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में उत्तर भारत भारत की सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक 21 दिवसीय रामलीला महोत्सव में राधा कृष्ण मंदिर सदर बाजार में प्रभु श्री राम, माता जानकी, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न के स्वरूपों के साथ अन्य रामलीला मंचन से जुड़े हुए सभी पात्रों, आचार्य, श्रगार व लीला कमेटी के सभी सदस्यों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। सभी रामलीला के मंचन से जुड़े हुऐ पात्रों को उपहार भेंट कर विदाई की गई और ब्रह्मभोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, प्रबन्धन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्याम सिंह यादव, डॉ अमित गुप्ता (रक्तवीर), रामनरेश कटारा, पीके पाराशर, राकेश अग्रवाल, विजय कुशवाहा, अनूप झा, विनोद कुमार मम्मा, पं. वेद प्रकाश शास्त्री, गुड्डू मिश्रा, नीरज चतुर्वेदी, उपेन्द्र शर्मा बॉबी, शुभम मिश्रा, विजय उपाध्याय, वीनेश शर्मा, सतीश चंद्र प्रजापति, राहुल गुप्ता पालू, हिमांशु वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।