Tuesday, October 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस अधीक्षक ने तीन इंस्पेक्टरो के किए तबादले, थाना हाथरस गेट व कोतवाली सादाबाद के प्रभारी बदले

पुलिस अधीक्षक ने तीन इंस्पेक्टरो के किए तबादले, थाना हाथरस गेट व कोतवाली सादाबाद के प्रभारी बदले

हाथरस। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने जिले में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए तीन इंस्पेक्टरो के तबादले किए हैं। सादाबाद और हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक बदले गए। इसके अलावा सिकंदराऊ में इंस्पेक्टर क्राइम की तैनाती की गई। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक शिवकुमार शर्मा को हाथरस गेट का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया है। हाथरस गेट में तैनात प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव को पुलिस अधीक्षक ने सादाबाद का नया कोतवाली निरीक्षक बनाया है। सादाबाद की कोतवाली निरीक्षक नरेश सिंह को पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली सिकंदराऊ में निरीक्षक अपराध में तैनात किया है।