Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, माल्यार्पण कर किया नमन

कांग्रेसियों ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, माल्यार्पण कर किया नमन

फिरोजाबाद। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में नगर निगम स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि वाल्मीकि ने संस्कृत भाषा में रामायण की रचना की थी। जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई। रामायण एक महाकाव्य है, जो कि श्री राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से परिचित करवाता है। हमे उनके बताये हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर मनोज भटेले, मान सिंह दिवाकर, खजांची दिवाकर, रणजीत यादव आदि मौजूद रहे।