Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने तीन मस्जिदों से उतरवाए पांच लाउडस्पीकर

पुलिस ने तीन मस्जिदों से उतरवाए पांच लाउडस्पीकर

फिरोजाबाद। नगर में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के अंर्तगत मस्जिदों पर लगे लाउड स्पीकरों को पुलिस ने उतरवाकर विधिक कार्यवाही की है। तीन मस्जिदों से पांच लाउडस्पीकर उतरवाए गए। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सदर चंचल त्यागी के नेतृव में थाना प्रभारी लाइनपार संजुल पाण्डेय, पुलिस टीम एवं धर्मगुरूओं को साथ लेकर जामा मस्जिद, लेबर कालोनी मस्जिद व वेस्ट ग्लास मस्जिद पर पहुंचकर ऊपर लगे पांच लाउडस्पीकरों को उतरवाकर अन्य लाउडस्पीकरों को धीमी आवाज में बजाने के निर्देश दिए। यह अभियान ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए चलाया जा रहा है। जिससे नागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण मिल सके। विशेष रुप से, आगामी बोर्ड परीक्षों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए एक शांत माहौल मिल सके।