Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश को ले सड़कों पर उतरे भाजपाई 

‘स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश को ले सड़कों पर उतरे भाजपाई 

कानपुर, जन सामना संवादाता। भारतीय जनता पार्टी ,कानपुर महानगर दक्षिण के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ”  अभियान की क्षेत्रीय संयोजिका, डॉ0 वीना आर्या के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत भाजपाई शहर की सड़कों पर उतरे।  गोविन्द नगर के 10 ब्लॉक स्थित रिफ्यूजी प्राइमरी विद्यालय में और उसके आसपास भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वयं झाड़ू लगाकर साफ़ सफाई की। प्राइमरी स्कूल के बालक, बालिकाओं को साफ़ सफाई रखने का उद्बोधन करते करते हुए जिलाध्यक्षा अनिता गुप्ता ने बताया कि स्कूल में बिजली का कनेक्शन नहीं है। प्रधानाचार्य ने बताया बिजली के बिना विद्यालय के पंखे नही चल पा रहे डॉ0 वीना आर्या ने कहा प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी विद्यालयों को मुफ़्त बिजली कनेक्शन देने के आदेश कर दिए हैं शीघ्र ही बिजली की समस्या ख़त्म हो जायेगी। विद्यालय के सभी बालक बालिकाओं को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिस्कुट के पैकेट भी बांटे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल संयोजक मनीष त्रिपाठी, जिला संयोजक सुरेश बाजपेयी, जिलामंत्री संजय कटियार, राजेश श्रीवास्तव, रणविजय राठौर, रमा वर्मा, अनिता त्रिपाठी, नीतू सेंगर, अनिता दीक्षित, आशा शुक्ला आदि रहे।