Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने मेयर के खिलाफ की नारेबाजी

नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने मेयर के खिलाफ की नारेबाजी

फ़िरोज़ाबाद। नगर निगम की बोर्ड की बैठक मंगलवार को हुई। हंगामें पूर्ण बैठक में महापौर द्वारा दो पार्षदों को सदन से बाहर निकालने के बिरोध में सपा के पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए मेयर के खिलाफ मजकर नारेबाजी की।
नगर निगम के जीवाराम हॉल में लगभग 12 बजे शुरू हुई बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी। क्षेत्र में विकास कार्य न होने पर पार्षदों ने महापौर के समक्ष अपनी बात रखी। इस दौरान पार्षद एवं महापौर में जमकर नौक-झौंक भी हुई। महापौर कामिनी राठौर ने सपा के पार्षद शारिक सलीम, मनोज शंखवार को सदन का नियम तोड़ने पर बाहर निकालने के आदेश दिए। सपा पार्षदों ने इसका बिरोध करते हुए मेयर पर पक्षपात के साथ क्षेत्र में विकास न कराने के आरोप लगाए हैं। भाजपा और सपा के पार्षदों में तकरार हो गई। सपा के पार्षद मनोज शंखवार का आरोप था कि विरोध पक्ष के पार्षदों के प्रस्तावों को बोर्ड की बैठक में शामिल नहीं किया गया है। नई आवादी क्षेत्र में रहने वाले नारकीय जीवन जी रहे है। सड़के, नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। पानी के लिए जनता समर सेबिल लगवाकर अपनी प्यास बुझा रही हैं। महापौर ने आंखों पर पट्टी बांध ली है। विकास कार्य केवल भाजपा के पार्षदों के क्षेत्रों के हो रहे है। जनता की समस्याओं का निराकरण नही हुआ, तो इलाके की जनता नगर निगम में धरना देकर आंदोलन शुरू करेगी। बैठक समाचार लिखे जाने तक जारी रही। दोनो पक्षो की ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे थे। मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही थी। बैठक में महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त ऋषि राज, डिप्टी मेयर विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।