Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्यमंत्री ने पूर्व फोटो जर्नलिस्ट संजय त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने पूर्व फोटो जर्नलिस्ट संजय त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दैनिक स्वतंत्र भारत एवं राष्ट्रीय सहारा के पूर्व फोटो जर्नलिस्ट श्री संजय त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।