Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यूपी रोडवेज की बड़ी घोषणा: एसी बसों के किराए में 10% की छूट अब 30 सितंबर तक

यूपी रोडवेज की बड़ी घोषणा: एसी बसों के किराए में 10% की छूट अब 30 सितंबर तक

मथुरा। गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) ने एसी बसों के किराए में दी जा रही 10 प्रतिशत छूट की अवधि को बढ़ाकर अब 30 सितंबर तक कर दिया है। यह छूट पहले 30 अप्रैल तक सीमित थी। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और गर्मियों के दौरान एसी बसों की सवारी को किफायती बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। नए बस स्टैंड से प्रतिदिन शाम को जनरथ बसों का संचालन किया जा रहा है। स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि निगम की ओर से एसी बसों के किराए में राहत आगे भी जारी रखी जाएगी। इस छूट के बाद मथुरा से लखनऊ और कानपुर जाने वाली एसी बस सेवाओं के किराए में भी कटौती की गई है। पहले मथुरा से लखनऊ तक का किराया 923 रुपये था, जो अब घटकर 839 रुपये रह गया है। वहीं, मथुरा से कानपुर का किराया अब 673 रुपये कर दिया गया है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि यह छूट जनरथ सहित सभी एसी बसों पर लागू होगी। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार सेवा सुधार की दिशा में कार्य कर रहा है।