फिरोजाबाद। कांग्रेस ही देश में खुशहाली और समग्र विकास ला सकती है, जबकि भाजपा केवल धार्मिक भावनाओं का दोहन कर सत्ता में बनी रहकर पूंजीपतियों का हित साध रही है। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने ग्राम ढकपुरा में आयोजित कांग्रेस संगठन सृजन बैठक में कही। रामनिवास यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश के प्रति समर्पित रही है। उसने आज़ादी की लड़ाई में कुर्बानियां दी हैं और सत्ता में रहते हुए भी त्याग का परिचय दिया है। आज भी राहुल गांधी लोगों के बीच जाकर सच्चाई को उजागर कर रहे हैं, जबकि भाजपा समाज में नफरत फैलाकर लोगों को आपस में लड़ाने का कार्य कर रही है। बैठक में शैलेन्द्र शुक्ला, जितेन्द्र तिवारी, दिनेश उपाध्याय, अनिल यादव, अजय यादव, विराट दिवाकर, जयपाल सिंह, रामप्रवेश यादव, लाखन सिंह, राजेश कुमार, हरिप्रसाद, सुरेश चंद्र, नाहर सिंह, किशनलाल, मधुवन सिंह और मोहकम सिंह सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता रामनाथ यादव ने की जबकि संचालन का कार्य अनिल यादव ने किया।
Jansaamna