लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल से भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वर्ष 2011 बैच के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने, आर्थिक विकास को गति देने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं को मजबूत बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। भेंट के दौरान प्रदेश के समग्र विकास, आर्थिक अवसरों के विस्तार और वैश्विक स्तर पर सहयोग की नई संभावनाएं तलाशने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने प्रदेश में विकास की संभावनाओं और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से संबंधित मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी पीयूष वर्मा, ज्ञानवीर सिंह और राजीव मिश्रा उपस्थित रहे।
Jansaamna