Saturday, October 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हाथरस में 495 अभ्यर्थियों का होमगार्ड पद पर चयन, 9 प्रक्रिया से बाहर

हाथरस में 495 अभ्यर्थियों का होमगार्ड पद पर चयन, 9 प्रक्रिया से बाहर

➤ चिकित्सा परीक्षा और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी, मुख्यालय के निर्देश पर होगी आगे की कार्रवाई

हाथरस। जिले में होमगार्ड पदों पर चयनित 495 अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस दौरान नौ अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल नहीं हो सके। इनमें पांच अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि चार को चिकित्सा परीक्षण में असफल घोषित किया गया। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स के अनुसार, चयनित 396 पुरुष अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया 12 से 17 अक्टूबर तक रिजर्व पुलिस लाइन में संपन्न हुई। वहीं, 99 महिला अभ्यर्थियों की प्रक्रिया 21 और 22 अक्टूबर को पूरी की गई। प्रक्रिया के दौरान पांच अभ्यर्थियों के अनुपस्थित रहने और चार अभ्यर्थियों के चिकित्सा परीक्षण में असफल होने की जानकारी सामने आई। इस तरह कुल नौ अभ्यर्थी प्रक्रिया से बाहर रहे। अधिकारियों के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति से संबंधित अग्रिम कार्रवाई होमगार्ड्स मुख्यालय, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के आधार पर की जाएगी।