फिरोजाबाद। दाऊदयाल स्टेडियम परिसर में जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नव नियुक्त जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार का स्वागत किया गया।
ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज एवं स्टेडियम के समस्त खेलों के प्रशिक्षकों, बच्चों, समस्त खेलों के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा नए क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार का बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि नए क्रीड़ा अधिकारी ताइक्वांडो के प्रशिक्षक भी हैं, जिससे फिरोजाबाद जिले के ताइक्वांडो के खिलाड़ी भी अब स्टेडियम में अभ्यास कर सकेंगे। इस दौरान शुभा गुप्ता प्रशिक्षक बैडमिंटन, अभिषेक यादव प्रशिक्षक खेल इंडिया, एथलेटिक्स, भोजराज सिंह बॉक्सिंग और भावुक यादव के अलावा एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग व क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद रहे।
Jansaamna