Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पार्क की दीवार महिला ने गिराई, पार्षद ने लगाया सरकारी कार्य में बाधा का आरोप

पार्क की दीवार महिला ने गिराई, पार्षद ने लगाया सरकारी कार्य में बाधा का आरोप

कानपुर नगर। नौबस्ता वार्ड 65 स्थित संजय गांधी नगर के सुभाष पार्क पर उस समय माहौल गरमा गया जब क्षेत्रीय महिला ने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पार्क की नवनिर्मित दीवार गिरानी शुरू कर दी। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पार्षद योगेंद्र शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा सुभाष पार्क का सुंदरीकरण कराया जा रहा है, जिसमें लोहे के गेट लगवाए जा रहे हैं ताकि हरियाली विकसित हो सके। किंतु क्षेत्र के कुछ लोगों को विकास कार्य न होने का जुनून ऐसा परवान चढ़ा कि उन्होंने हाथों में सरिया, लाठी एवं कुल्हाड़ी से नवनिर्मित दीवार को जबरन गिरा दिया। पार्षद योगेंद्र ने कहा कि महिला के पथराव करने से मौके पर कार्य कर रहे मजदूर काम छोड़कर भाग गए। क्षेत्रीय वरिष्ठजनों के साथ पार्षद ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।