Friday, April 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ‘‘रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक‘‘ से सम्मानित

महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ‘‘रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक‘‘ से सम्मानित

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल, रमेश चन्द्र को राजभाषा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान को देखते हुए रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
आज 17 मई को सम्पन्न रेलवे बोर्ड की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 155 वीं बैठक में रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल, रमेश चन्द्र को सम्मान प्राप्ति पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी आर.एन.तिवारी मुख्य जन संपर्क अधिकारी आरेडिका ने दी।