Monday, April 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस उपमहानिरीक्षक ने किया रिक्रूट आरक्षियों के ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने किया रिक्रूट आरक्षियों के ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण

हाथरस। पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ हाथरस रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण हेतु बनाए गए ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने आवासीय व्यवस्था, महिला एवं पुरुष आरक्षियों के बैरक, क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, सामूहिक लेक्चर हेतु माधव प्रेक्षागृह, स्नानागार, शौचालय, पेयजल तथा बिजली आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति देखी। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बैरकों की सफाई, भवन की स्थिति और आरक्षियों के भोजन के लिए बनाए गए मैस का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए ताकि प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।