Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

हाथरस। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि यह जन्मोत्सव कांग्रेस परिवार की एकता, समर्पण और नेतृत्व के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश की राजनीति में बदलाव की नई उम्मीद जगी है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर हमें समाज में जीने की कला सिखाई है। उनका मानना है कि यदि कोई पार्टी देशहित में सोचती है, तो वह केवल कांग्रेस है। कार्यक्रम में मनीष प्रताप सिंह, नरेश गुप्ता, हिमांशु, नीरज, कृष्ण, मोहित, अमित, मोनू, युवराज और हिमांशु सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।