Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिंधी पंचायत समिति पदाधिकारियों ने की जिलाधिकारी से मुलाकात

सिंधी पंचायत समिति पदाधिकारियों ने की जिलाधिकारी से मुलाकात

कानपुर। सिंधी पंचायत समिति के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर अपनी मांगों का पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे समिति के मुखी मनीष गोकलानी ने बताया कि बर्रा स्थित पार्क में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग की गई है। साथ ही जिलाधिकारी को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समाधा आश्रम में भव्य रूप से आयोजित होने वाले झूलेलाल चालीहा महोत्सव में आमंत्रित किया गया, जिसे जिलाधिकारी ने सहजता से स्वीकार किया।जिलाधिकारी ने ट्रांसफार्मर हटाने की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए केस्को के प्रबंध निदेशक को जल्द समाधान के निर्देश दिए। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनीष गोकलानी, रमेश सिंहवानी, मनीष वसंतानी, रमेश आहूजा, सुरेश रतनानी, शिवांगी, रीता देवी समेत बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।