Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद का स्वागत

सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद का स्वागत

हाथरस। श्री सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों ने पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी और पूर्व सांसद राजेश दिवाकर का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह कार्यक्रम समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष पं. सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी के नेतृत्व में पालिका अध्यक्ष के आवास पर आयोजित किया गया। समिति द्वारा पूर्व में एक ज्ञापन सौंपकर मांग की गई थी कि श्मशान भूमि (पत्थर वाली) पर अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री — जैसे लकड़ी, उपले, कपूर आदि — की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है, जिससे निर्धन, असहाय एवं वंचित वर्ग के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संस्था ने मांग की थी कि बिना लाभ-हानि के सेवा भाव से अंतिम संस्कार सामग्री उपलब्ध कराने हेतु एक स्थायी स्थल संस्था को आवंटित किया जाए। इस मांग को पालिका बोर्ड की बैठक में स्वीकृति मिलते ही समिति द्वारा पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद का सम्मान कर आभार प्रकट किया गया। समिति का कहना है कि इस निर्णय से आमजन को विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर पं. सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी के साथ समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।