हाथरस। विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर के प्रयासों से पर्यटन विभाग द्वारा हाथरस जंक्शन के कैलोरा चौराहे पर ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसी क्रम में विधायक अंजुला सिंह माहौर ने जिलाधिकारी राहुल पांडेय, अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल, एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, एसडीएम सासनी नीरज शर्मा और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जबकि प्रतिमा के पेडस्टल (चबूतरे) का निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा। स्थलीय निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक अंजुला सिंह माहौर के प्रयासों की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।
Home » मुख्य समाचार » ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा लगाने से पूर्व विधायक सदर ने अधिकारियों संग किया स्थलीय निरीक्षण
Jansaamna