कानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नौबस्ता निवासी प्रवीण मिश्रा को उनके संगठनात्मक कार्यों और समर्पण को देखते हुए बर्रा मंडल का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिला और उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को विधायक महेश त्रिवेदी एवं जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बर्रा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार ‘बिट्टू’ ने कहा कि प्रवीण मिश्रा विगत कई वर्षों से संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर रहे थे, इसी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवीण मिश्रा ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। संगठन विस्तार के अंतर्गत अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई, जिनमें मंडल उपाध्यक्ष ओमकार द्विवेदी, प्रेम सिंह अन्नू, अंजू त्रिपाठी, शोभा मिश्रा, शैलेन्द्र शुक्ला, महामंत्री राजीव चक्रवर्ती, दुर्गेश त्रिपाठी, मंत्री मनीष मिश्रा, अवधेश शुक्ला, अर्जुन साहू, राजेश वर्मा, राकेश पासी, मुनीश पाल, मीडिया प्रभारी शिवम पांडेय और प्रताप सिंह को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं। समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी प्रवीण मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Jansaamna