Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध अतिक्रमण का विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप

अवैध अतिक्रमण का विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप

ऊंचाहार, रायबरेली। नगर के समीप मदारी गंज स्थित धर्मकांटा के मालिक की जमीन पर अवैध अतिक्रमण का विरोध करने पर कुछ लोगों ने उनके साथ गालीगलौज और मारपीट की। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, जिले के लालगंज निवासी रणबीर सिंह सिसोदिया का मदारी गंज के पास धर्मकांटा है। सिसोदिया का कहना है कि उनकी भूमि पर कुछ लोग जबरन चार पहिया वाहन बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कई बार उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपित नहीं माने। बुधवार को जब सिसोदिया ने फिर से विरोध किया, तो आरोपियों ने गालीगलौज की और अपने साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।