फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा 17 जुलाई को फिरोजाबाद क्लब में भव्य “ग्रांड तीज एग्जीबिशन” का आयोजन किया जा रहा है। संस्था की अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने बताया कि इस एग्जीबिशन से होने वाली आय को पूर्ण रूप से सामाजिक सेवा कार्यों में लगाया जाएगा। एग्जीबिशन का मुख्य आकर्षण हर दो घंटे में निकाला जाने वाला लकी ड्रॉ होगा, जिसमें रवींद्रनाथ कन्हैया लाल सर्राफ द्वारा चांदी के उपहार दिए जाएंगे। प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग ने बताया कि इस एग्जीबिशन में नोएडा, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, भरतपुर, कानपुर, शिकोहाबाद, हाथरस और फिरोजाबाद सहित कई शहरों से व्यापारी स्टॉल लगा रहे हैं। एग्जीबिशन में सोने-चांदी के आभूषण, डिज़ाइनर सूट और साड़ियां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रेज़िन प्रोडक्ट्स, राखियां, भगवान की पोशाकें, घरेलू उपयोगी सामग्री और अन्य आकर्षक उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। वित्त निर्देशिका दीपा अग्रवाल ने सभी महिलाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में एग्जीबिशन में पहुंचें, जमकर शॉपिंग करें और मनोरंजन गेम्स तथा चटपटी चाट का भरपूर आनंद लें।
Jansaamna