Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवा कौशल दिवस पर लगी प्रदर्शनी, उद्योगपति हुए सम्मानित

युवा कौशल दिवस पर लगी प्रदर्शनी, उद्योगपति हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर जिला उद्योग विभाग के सभागार में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका अवलोकन सदर विधायक मनीष असीजा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुई, जिसे प्रशिक्षणार्थियों ने प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में 11 स्किल यूथ आइकन, 6 प्रशिक्षण प्रदाता, 1 पीआईए (डीडीयूजीकेवाई), 2 आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधि और जनपद के प्रतिष्ठित उद्योगपति सिंह राज यादव को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही शॉर्ट लिस्ट किए गए 11 युवक-युवतियों को रोजगार हेतु ऑफर लेटर भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में एडीएम नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता, जिला समन्वयक नेहा बाजपेयी, जिला रोजगार सहायता अधिकारी खुशबू शाक्य, हेमलता यादव (प्रधानाचार्या), जिला कौशल प्रबंधक सत्येन्द्र श्रीवास्तव, पंकज यादव और जिला प्रोग्राम मैनेजर अजीत कुशवाह सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के महत्व से जोड़ना और उन्हें रोजगार के अवसरों से अवगत कराना रहा।