Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गाजे-बाजे के साथ निकली शिव महापुराण कथा की भव्य कलश यात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकली शिव महापुराण कथा की भव्य कलश यात्रा

फिरोजाबाद। भगवान शिव की असीम अनुकंपा से श्रावण मास में किशोरी कृपा ट्रस्ट, वृंदावन द्वारा शिव महापुराण कथा की अमृत वर्षा शिकोहाबाद में होने जा रही है। इस शुभ अवसर की शुरुआत मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जो प्राचीन हनुमान मंदिर, पथवारी से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में 201 सौभाग्यवती महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यह यात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर, पथवारी से प्रारंभ होकर पालीवाल चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए मानस भवन, मेला वाला बाग स्थित कथा पंडाल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के आयोजन ने पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण उत्पन्न कर दिया। शिव महापुराण कथा की अमृत वर्षा 15 जुलाई से 21 जुलाई तक दोपहर 12 बजे से सांय 5 बजे तक आयोजित होगी। कथा का वाचन राधा शक्ति पीठ, वृंदावन से पधारे निशांत महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा। कलश यात्रा में परीक्षित विकास कश्यप, नीतू बाथम, मनोज गुप्ता, किशन बाबू अग्रवाल, मुन्नालाल अग्रवाल, सजीव अग्रवाल (लाला), संध्या अग्रवाल, नंदकिशोर कश्यप, अनिल चड्ढा, तरुण मल्होत्रा और संजय कश्यप सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।