Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित 10 कांग्रेसजनों पर हुए मुकदमों के विरोध में कांग्रेसजनों ने सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित 10 कांग्रेसजनों पर हुए मुकदमों के विरोध में कांग्रेसजनों ने सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन

मथुरा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों के विरोध में कांग्रेसजनों ने ज़ोरदार प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। यह प्रदर्शन कांग्रेस कमेटी मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर किया गया। ज्ञापन के माध्यम से मुकेश धनगर ने बताया कि 10 जुलाई 2025 को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में वाराणसी में “पोल खोल पदयात्रा” निकाली जा रही थी, जिसका उद्देश्य जलभराव, ध्वस्त सीवर व्यवस्था, पीड़ित दुकानदारों की समस्याएं, रोपवे परियोजना में अनियमितता, जाम से परेशान जनता और कांवड़ यात्रियों की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर सिगरा थाने में अजय राय सहित 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए, जो कि लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध और दमनकारी नीति का परिचायक हैं। कांग्रेस ने मांग की कि इन मुकदमों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अबरार कुरैशी, आदित्य तिवारी, अशोक निषाद, बलवीर सिंह, अश्वनी शुक्ला, आशुतोष भारद्वाज, हाशिम हुमेर, प्रेम शंकर, रूपा लवानिया, तपेश गौतम, प्रदीप सागर, मनोज गौड़, अप्रतिम सक्सेना, राजा गौतम, शाहिद कुरैशी, अजय कुमार, संदीप हिंडोल, कसान रिजवी, भगवान देवी, करण निषाद, उमा शंकर शर्मा, महेश चौबे, विवेक अग्रवाल, इंद्रजीत गौतम, नसरुद्दीन अब्बासी, अनिल खरे, रूपेश धनगर, द्वारका प्रसाद निषाद, मानवेंद्र पांडव, प्रवीण भास्कर, विनोद दिवाकर, अमित खोकर, रज्जू कुरैशी, मुस्लिम कुरैशी, रामवीर सिंह, इंदिरा देवी, सुनील बाल्मीकि, हाकिम सिंह धनगर, राजा बाबू आजाद, ललित शर्मा, रामबाबू सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने यह भी चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र इन फर्जी मुकदमों को वापस नहीं लिया, तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।