Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवाओं को उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की जरूरत: नीरज पटेल

युवाओं को उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की जरूरत: नीरज पटेल

फिरोजाबाद। विभव नगर स्थित प्ले विथ मैथ कोचिंग सेंटर में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजयोग एजुकेशन एवं रिसर्च फाउंडेशन के युवा प्रभाग द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में संघर्ष से सफलता तक विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र की संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है ताकि वे अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचानकर उनका सही उपयोग कर सकें। यदि ऐसा हो, तो युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन सकते हैं। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने कहा कि अपरिपक्वता और अनुभव की कमी के कारण अधिकांश युवा विभिन्न प्रकार की विकृतियों के शिकार हो जाते हैं। यदि उन्हें समय पर उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले, तो उनकी ऊर्जा न केवल उनके और उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे देश और समाज के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। कार्यक्रम के दौरान मीनू अरोरा, सुमन राठौर, खुशी बहन, रामनाथ भाई, शोभा शर्मा और शिक्षक अजय कांत समेत कई लोग उपस्थित रहे।