Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार मंडल की संगोष्ठी में व्यापारियों ने अधिकारियों को किया सम्मानित

व्यापार मंडल की संगोष्ठी में व्यापारियों ने अधिकारियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। हनुमानगंज बाजार समिति के तत्वावधान में एक विशाल व्यापारी संगोष्ठी एवं व्यापारी सम्मान समारोह स्व. बालकृष्ण गुप्ता की कोठी, हनुमानगंज में आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित करते हुए मंच के माध्यम से अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार मंडल और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल से अपराध में स्वाभाविक रूप से कमी आती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से व्यापारी अपने मन की बात खुलकर कह सकते हैं और प्रशासन का कर्तव्य है कि वह समस्याओं का समाधान करे। एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा इस प्रकार का संवाद स्थापित कराना अधिकारियों और व्यापारियों के बीच सेतु के समान कार्य करेगा, जिससे दोनों पक्षों को लाभ होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने की और सभी का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। संचालन महानगर महामंत्री रामबाबू झा ने किया। इस मौके पर अलकार चौधरी (प्रांतीय उपाध्यक्ष), संजीव दुबे (प्रभारी निरीक्षक, थाना रामगढ़), संजुल पांडेय (प्रभारी निरीक्षक, थाना उत्तर), डॉ. सोनम सेठ (रेवती गर्ल्स इंटर कॉलेज) सहित रमाशंकर दादा, अर्जेश उपाध्याय, परशुराम लालवानी, स्वतंत्र गुप्ता, नरेश पंजाबी, आकृति सहयोगी, अनिल गुप्ता अमीना, सुभाष यादव, सुनील अग्रवाल, गोपाल दास बंसल, राकेश बाबू शर्मा, सुशील जाट, रजनीश शर्मा, भानु उपाध्याय, ताराचंद राठौर, विकास लहरी, गौरव जैन, पारुल गुप्ता, पिंकी जैन, रजनी सिंह एडवोकेट, अनिल शर्मा, नवीन उपाध्याय, ममता गुप्ता, शालिनी गौतम, बबिता शर्मा, सरोज अग्रवाल, रजनी सिंह, सोमवती देवी, शकुंतला देवी, ममता शर्मा और गीता देवी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।